चेन्‍नई से पांडिचेरी तक
chennai1

चेन्‍नई के इर्द-गिर्द भी कई ऐसी जगह हैं, जहां कुछ दिनों की छुट्टियों में घूमने जाया जा सकता है। चेन्‍नई का मफुसिल बस टर्मिनल कोयमबेडू स्थित है जहां 30 अराइवल व 150 डिपारचर टर्मिनल हैं। इसके अलावा यहां रहने के लिए लॉज, बढि़या रेस्‍त्रां व शॉपिंग कॉम्‍पलेकस भी हैं। यहां से केवल 24 घंटे के भीतर कई मशहूर जगहों पर पहुंचा जा सकता है। जैसे, बंगलूर, हैदराबाद, कन्‍याकुमारी, मदुरै, रामेश्‍वरम, कांचीपुरम, तिरूपति, ऊंटी, कोडाइकनाल, तिरूअंनतपुरम व तंजीर। इनके अलावा चेन्‍नई से 10 किमी की दूरी पर स्थित महाबलीपुरम और 162 किमी दूर पांडिचेरी भी यहां से जाया जा सकता है। पांडिचेरी का चार लेन डबल कैरीजवे का सफर तीन घंटे की दूरी में तय हो जाता है। पांडिचेरी एक छोटा व खूबसूरत शहर है। इस इलाके के स्‍थापत्‍‍य मं अब भी फ्रांसीसी झलक देखी जा सकती है। यहां ढ़ेरो चर्च और मंदिर हैं। ट्रैफिक में साइकिलों की एक खास जगह है। जिस वजह से यहां प्रदूषण का नामो-निशान नहीं। यहां थिरूकामेश्‍वरर मंदिर का उत्‍सव हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
देखने योग्‍य जगहें - पांडिचेरी का समुद्री तट बहुत खूबसूरत है, जहां महात्‍मा गांधी की प्रतिमा व प्रथम विश्‍वयुद्ध में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया वॉर मेमोरियल लोगों का खास आकर्षण का केंद्र है।
श्री अरविंद आश्रम- यह आश्रम शांति व सद्भावना का केंद्र है।
पांडिचेरी म्‍यूजियम- कभी सरकारी लाइब्रेरी रहे इस म्‍यूजियम को पुरातत्‍व, स्‍थापत्‍य हस्‍तकला, कला जैसे खंडों में बांटा गया है।
बोटैनिकल गार्डन 1826 में इसे सीएस पेरोटेट से बनाया था, जहां दुनिया भर की दुर्लभ वनस्‍पतियां मौजूद हैं।
बीच रोड - डेढ़ किमी लबी इस सड़क को शहर का सबसे बड़ा मनोरंजन केंद्र माना जाता है। यहां स्‍नान के अलावा डॉल्फिन गॉम्‍बलिंग भी की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

chamba  एक अचम्भा है चम्बा
विख्‍यात कलापारखी और डच विद्वान डॉ. बोगल ने चम्बा को यूं ही अचंभा नहीं कह
 
 
andnic समुद्र में बिखरा सौन्‍दर्य
हवा में झूमते सैंकड़ों नारियल के पेड़ और पांव तले मुलायम रेत का अहसास।
 
 
pinvally123 धरती पर खूबसूरत गजल पिन वैली हिंदी के एक वरिष्‍ठ कवि ने लिखा है '' बर्फ में मजा है, बर्फ में
 
 
raipur45x62 पर्यटन स्‍थल छत्‍तीसगढ़
भारत के हृदय में बसा छत्‍तीसगढ़ आज सैलोनियों के आकर्षण का केन्‍द्र बनत
 
 
switzerland-castle स्विटजरलैंड यूरोप का दिल स्विटजरलैंड को सीधा-सीधा यूरोप का दिल कह सकते हैं। जर्मनी, फ्रांस, इटली
 
 
sunset_spain जमीं पर जन्‍नत स्‍पेन
यूरोप के किसी देश में अगर संकरी गलियों में घूमते-फिरते अचानक आपको खूबसूरत
 
 
mysore-palace सफर सुहाना मैसूर से ऊटी फिजा में चंदन की खूशबू लिए मैसूर अपने गौरवशाली इतिहास पर
 
 
प्रकृति की गोद में मसूरी बेहाल कर देने वाली गर्मी से दूर प्रकृति की गोद में कुछ पल सुकून के बिताने की
 
 
ख्‍वाबों की सैरगाह न्‍यूजीलैंड न्‍यूजीलैंड एक छोटा सा देश है जो मुख्‍यत: उत्‍तरी व दक्षिणी, दो द्वीपों
 
 
darjeeling प्रकृति में समाया आनंद मिरिक, कुर्सियांग व कलिंपोंग  यूं तो दार्जिलिंग अपनी सर्द खूबसूरत